फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mock drill, blackout

Udhampur News: घबनाएं नहीं, मॉक ड्रिल है.... कल बजने लगेंगे सायरन और होगा ब्लैकआउट

विज्ञापन
mock drill, blackout
उधमपुर। जिला प्रशासन ने 24 अप्रैल को जिलेभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, एयर रेड सायरन परीक्षण और निर्धारित ब्लैकआउट करने का निर्णय लिया है। यह कदम आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन

एडवाइजरी में बताया गया है कि गतिविधियों के दौरान विभिन्न स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे और कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित की जा सकती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल अभ्यास है इसलिए लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और सायरन या ब्लैकआउट को अभ्यास का हिस्सा समझें। साथ ही लोगों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें। सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि सिविल डिफेंस टीमों और स्थानीय प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करें ताकि अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। प्रशासन का मानना है कि मॉकड्रिल भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सहायक साबित होगी।
जिला प्रशासन ने कहा कि तैयारियों का मुख्य उद्देश्य जनसुरक्षा को मजबूत करना है। इसलिए आम जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed