फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   MLA Listen the Problems of Peoples inn Janta Darbar

हर घर जल का सपना जमीनी स्तर पर साकार किया जाए : विधायक

विज्ञापन
MLA Listen the Problems of Peoples inn Janta Darbar
उधमपुर। खून मे जनता दरबार को संबो​धित करते हुए उधमपुर पूर्व के विधायक।
- जनता दरबार में रणबीर सिंह पठानिया ने लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए हल करने के निर्देश
विज्ञापन

उधमपुर। खून में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें उधमपुर पूर्वी हलके के विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन्हें जल्द हल करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार के दौरान लोगों ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के कार्यान्वयन से संबंधित शिकायतें बताईं। पठानिया ने इस बात पर जोर दिया कि हर घर जल के सपने को उधमपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर साकार किया जाना चाहिए। उन्होंने बिजली के अत्यधिक बिलों के मुद्दे का भी संज्ञान लिया और जनता को भरोसा दिया कि सुधारात्मक उपाय किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों, विशेष रूप से तहसीलदार मजालता को लोगों को परेशानी मुक्त और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए सार्वजनिक सेवा गारंटी अधिनियम का सख्ती से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

अपने संबोधन में विधायक ने आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने जोर दिया कि भारत की धरती पर खासकर जम्मू-कश्मीर में अपराध करने वालों और आतंक फैलाने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने आतंकवाद के प्रति केंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और केंद्रीय गृह मंत्री के सक्रिय दृष्टिकोण की सराहना की। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों सहित रोमेश चंद्र गुप्ता, सुरिंदर सिंह, मनोज वर्मा, शिव राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed