फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   MLA Listen the Problems

Udhampur News: धर्मनगरी के व्यवसायियों ने विधायक के समक्ष रखीं समस्याएं

विज्ञापन
MLA Listen the Problems
स्थानीय व्यवसायी विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए।
कटड़ा। स्थानीय व्यवसायियों ने विधायक बलदेव राज शर्मा के साथ मुलाकात कर अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इनमें प्रमुख मुख्य बाजार के साथ अन्य बाजारों की जमीनों को पूरी तरह से स्थानीय लोगों के हक में करना मुख्य रहा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में यह जमीन नजूल लैंड के अंतर्गत आती है यानी कि इनका मालिकाना हक स्थानीय लोगों के पास नहीं है। कारोबारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की नक्शा स्कीम के तहत जल्द से जल्द नजूल लैंड को हटाकर स्थानीय लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिया जाए। नगर पालिका कटड़ा की कार्यप्रणाली और सक्रिय की जाए। उन्होंने लाॅरी अड्डे का शुल्क बढ़ाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं कटड़ा में आए दिन पानी की किल्लत के साथ ही बिजली के अघोषित कट से निजात दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

लोगों ने विधायक से कहा कि भिखारियों की बढ़ती संख्या और ऑटो चालकों की मनमानी पर भी अंकुश लगाया जाए। जगह-जगह ऑटो चालकों की ओर से अवैध रूप से बनाई गई पार्किंग को समाप्त किया जाए ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि रोपवे परियोजना लागू हो। इसको लेकर कोई एतराज नहीं है मगर एलाइनमेंट ताराकोट मार्ग से हटकर कटड़ा में स्थापित की जाए। मुख्य बाजार सहित अन्य प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधायक ने कहा कि वह पूरी सक्रियता के साथ संबंधित विभागों से मिलकर सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर व्यवसायी अजय सदोत्रा, संजू नवादा, दीपक गुप्ता, रवि गुप्ता, संजीव शर्मा, अमित सादोत्रा, विशाल सूरी, आशीष महाजन, बृजमोहन सूरी, दिवाकर नवादा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed