फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   MLA Held Meeting

Udhampur News: जेजेएम परियोजनाएं लागू करने व जलस्रोतों का उपयोग कर लोगों की जरूरतें पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
MLA Held Meeting
विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए अ​धिकारियों के साथ बैठक करते विधायक पठानिया।
- विधायक ने विभिन्न विकास परियोजनाओं और बुनियादों ढांचों के कार्य की प्रगति समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गर्मी में बढ़ते पारे और पानी की मांग के मद्देनजर जल जीवन मिशन (जेजेएम)की योजनाओं को जल्द लागू कराने के लिए स्थानीय विधायक ने कमर कस ली है। उधमपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरएस पठानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला व सेक्टर स्तर के अधिकारियों की बैठक हुई।
इसमें प्राकृतिक जलस्रोतों का उपयोग कर जनता की जरूरतों को पूरा करने और जारी विभिन्न विकास परियोजनाओं व बुनियादी ढांचों के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। पठानिया ने योजना और कार्यान्वयन में लोगों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कहा कि हाशिए पर पड़े वर्गों को प्राथमिकता देते हुए समुदाय-विशिष्ट कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया जाए। लक्ष्य अधिकतम लोगों की भलाई होना चाहिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को सभी जेजेएम परियोजनाओं को तुरंत लागू करने व लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को योजना के तहत छूटे हुए गांवों को कवर करने को कहा। उन्होंने भूजल विभाग को बढ़ती गर्मी में सभी गैर-कार्यात्मक हैंडपंपों की मरम्मत करने के लिए कहा। दीर्घकालिक समाधानों पर जोर देते हुए उन्होंने प्रशासन को थोक जलापूर्ति योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया जो विश्वसनीय प्राकृतिक स्रोतों का उपयोग करके एक साथ 15-20 गांवों की सेवा कर सकती हैं। उन्होंने विद्युत विकास विभाग को जेजेएम परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए चालू फीडर सुनिश्चित करने के लिए कहा और प्रभावी कार्यान्वयन और सामुदायिक निगरानी के लिए स्थानीय जल शक्ति समितियों के गठन का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानिया ने लोक निर्माण विभाग को सभी लंबित परियोजनाओं को बिना देरी के पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध निष्पादन करने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र की पेयजल आवश्यकताओं में पीडीडी की आरडी एंड एसएस योजना के तहत उधमपुर को शामिल करने की अपील की। इस आधिकारिक समीक्षा के बाद विधायक ने हाल ही में उधमपुर में हुए ड्रोन हमले के बाद स्थिति का आकलन किया। स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए उन्होंने काशीराह गांव का दौरा किया।

उन्होंने लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की और इस कृत्य की निंदा करते हुए इसे शांति को अस्थिर करने का कायराना प्रयास बताया। समीक्षा बैठक में मुख्य योजना अधिकारी मोहम्मद इकबाल, कार्यकारी अभियंता मैकेनिकल अजय शर्मा, अधीक्षक अभियंता पीडीडी सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed