फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Missing person's body found in Honjad accident after 71 days

होंजड़ हादसे में लापता व्यक्ति का शव 71 दिन बाद मिला

विज्ञापन
Missing person's body found in Honjad accident after 71 days
किश्तवाड़। दच्छन इलाके के होंजड़ गांव में 27 जुलाई की रात को बादल फटने के बाद आए सैलाब में लापता 19 लोगों में एक का शव 71 दिनों बाद मंगलवार को बरामद किया गया। उसकी शिनाख्त होंजड़ निवासी बशीर अहमद (45) के रूप में हुई है। उसका शव गांव से काफी दूर निचले इलाके बुनिमकदल, डोनागरारी नामक स्थान के पास नथनाले में मिला है। वह वन्य जीव विभाग में गार्ड था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके के होंजड़ गांव में 27 जुलाई की रात को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। इस दौरान सात लोगों की मौत और 19 लापता हो गए थे। इसके साथ ही कई घायल भी हुए थे। प्रभावित इलाकों में कई फुट तक मलबा जमा हो गया था। इलाके में एक झील भी बन गई थी। इसके कारण रेस्क्यू अभियान काफी प्रभावित हुआ था। काफी प्रयासों के बाद भी एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना व स्थानीय प्रशासन की टीम लापता लोगों का सुराग नहीं लगा पाई थी और कुछ समय के बाद उनकी खोज बंद कर दी गई थी। इसके बावजूद लोग अपने स्तर पर तलाश जारी रखे हुए थे। मंगलवार को कुछ लोगों ने नथनाले में पत्थरों में एक शव फंसा देखा। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पहचान करवाई। पुलिस ने पीएचसी दच्छन में पोस्टमार्टम करवा कर शव को ग्रामीणों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed