{"_id":"69dd53dd6cf7506d4906ee9a","slug":"missing-man-deadbody-murder-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-134755-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सात दिन बाद जंगल से मिला लापता व्यक्ति का शव, कटा था पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सात दिन बाद जंगल से मिला लापता व्यक्ति का शव, कटा था पैर
विज्ञापन
उधमपुर। पिछले सात दिन से लापता व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कूनाला के कशेरी गांव में ऊपरी जंगलों से बरामद हुआ है। शव का एक पैर कटा था। हालत से साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि मदन की हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर परिजन के हवाले शव कर दिया है।
चैरी स्याल निवासी 50 वर्षीय मदन लाल छह अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे घर से काम के लिए निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजन ने काफी तलाशी की लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। ऐसे में उधमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
रविवार को जानकारी मिली कि कूनाला के कशेरी के ऊपरी जंगलों में व्यक्ति का शव पड़ा है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद किया। शव का एक पैर कटा था। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिले के थानों को सूचित किया। परिजन ने शव की शिनाख्त की जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जीएमसी में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विजय कुमार ने बताया कि उनका भाई सोमवार को घर से निकला था। वे दुकान पर काम करने के साथ भेड़-बकरियों की खरीद फरोख्त का भी कारोबार करते थे। इस कारण उनके पास हमेशा एक से डेढ़ लाख रुपये होते थे। किसी ने उन्हें कारोबार का हवाला देकर बुलाया और पैसे लूटकर हत्या कर दी। उस दिन घर नहीं पहुंचने पर हर जगह तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंधी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
लापता व्यक्ति की तवी नदी में भी की तलाश
चिनैनी। लापता सुदेश कुमार का सोमवार को भी सुराग नहीं लग पाया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तवी नदी में तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद भी पता नहीं चल पाया। विजय कुमार ने बताया कि भाई तीन अप्रैल से लापता है। उन्हें किसी ने बताया कि शाम को भाई को तवी पुल पर देखा गया था लेकिन उसके बाद वह न तो घर पहुंचा और न ही कहीं मिली। उसकी 30 अप्रैल को शादी है। ऐसे में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद