फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   merathon

युवाओं ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

विज्ञापन
merathon
उधमपुर: युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाते डोगरा क्रांति दल के प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिय? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। युवाओं को नशे से दूर रखने के संदेश को लेकर डोगरा क्रांति दल ने फिट इंडिया मूवमेंट के बैनर तले मोंगरी में मैराथन का आयोजन किया। इसमें आसपास इलाकों के युवाओं ने दौड़ लगाई और लोगों को जागरूक किया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए नशे से दूर रहना होगा।
विज्ञापन

मैराथन में लड़कों में पहला स्थान महेश कुमार, दूसरा स्थान प्रवीण शर्मा व तीसरा स्थान यशपाल ने हासिल किया। वहीं लड़कियों में पहला स्थान समीक्षा देवी, दूसरा स्थान मनिता देवी और तीसरा स्थान बबीता देवी को मिला। दल के मुख्य संरक्षक व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में सुबह नौ बजे कोट से मोंगरी तक मैराथन कराई गई। इसमें दर्जनों लड़कियों व लड़कों ने भाग लिया और नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि जम्मू संभाग से नशे को जड़ से खत्म करने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह भी अपने बच्चों के साथ नशे के खिलाफ इस मुहिम में अपना समर्थन दें। मोंगरी में शराब का ठेका खुलने जा रहा है। इसी के खिलाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर कलसोत पंचायत की सरपंच सविता देवी, सरपंच यशपाल सिंह, सरपंच मसीमा देवी, पंच कृपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed