फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mela

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता

विज्ञापन
mela
कलचरर कार्यक्रम में प्रसतुती देता कलाकार व उपस्थित दर्शक :- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। ऐतिहासिक सुद्धमहादेव मेले के दूसरे दिन पौ फटते ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पहले दिन के विपरीत दूसरे दिन तड़के चार बजे ही मेला स्थल पर चहल पहल शुरू हो गई। इस दौरान लोग पवित्र स्नान के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती के भक्तों ने सुबह से ही गौरीकुंड, सुद्धमहादेव स्थित देविका और पाप नाशनी बावली में स्नान किया। सुबह 11 बजे तक मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या इतनी थी कि सड़क भी श्रद्धालुओं से लुप्त हो गई थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक देर शाम तक मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो दिनों में 40 हजार तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

मेला स्थल पर मंगलवार को तेज धूप थी, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। वे बम बम भोले व हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे, जिससे सुद्धमहादेव की धरती शिव के जयकारों से गूंज उठी। मंगलवार को भी कई वाहन जम्मू, कठूआ, सांबा, रियासी, उधमपुर व अन्य जगहों से आते रहे जो गौरीकुंड में पहला स्नान, सुद्धमहादेव में दूसरा व मानतलाई में तीसरा स्नान कर भगवान शिव के दर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंत्रमुग्ध हुए लोग
सुद्धमहादेव मेले में हायर सेकेंडरी ग्राउंड पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें डोगरी कलाकारों ने अपने गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनमें स्कूली बच्चों ने भी लोगों का मनोरंजन किया।
----
दो दिन में 40 हजार लोग कर चुके है भगवान शिव के दर्शन ।
सुद्धमहादेव में रविवार से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। ऐसे में मंगलवार तक करीब 40 हजार लोग भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। मेला स्थल पर मंगलवार को रौनक देखते ही बन रही थी। दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ थी, जबकि झूले लेने वाले भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
------
बश्ट में लगाया गया था नाका
पुलिस व सीआरपीएफ ने मंगलवार को बश्ट में नाका लगाया था, और आने जाने वाले की जांच की जा रही थी। मेले कोई संदिग्ध न जा पाए और कोई शराब की थैलियां लेकर न जाए। उसकी गहनता से तलाशी ली जा रही थी। पुलिस ने कई लोगों से शराब की थैलियां बरामद कीं।
------
दोपहर को छड़ी पहुंची सुद्धमहादेव
सुद्धमहादेव के तीन दिवसीय मेले में इस बार भी छड़ी आई, जिसके दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे थे। जम्मू से मंगलवार की सुबह छड़ी निकाली गई जो जम्मू के नगरोटा, उधमपुर के देविका, चिनैनी के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, गौरी कुंड, सुद्धमहादेव देविका, पाप नाशनी बावली से होती हुई प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। हर जगह छड़ी मुबारक का धूमधाम से स्वागत किया गया। सुद्धमहादेव में छड़ी पहुंचने के बाद प्राचीन शिव मंदिर में पहुंच कर पूजा की गई।
-------
चिनैनी दोमेल में यात्री हुए परेशान
चिनैनी दोमेल से चिनैनी-सुद्धमहादेव सड़क निर्माण कार्य भी जारी है। दोमेल से ही कुछ किमी तक सड़क बनी है, जो आगे अभी बंद है। कई यात्री उस मार्ग से जाते, मगर सड़क बंद देख वापस लौट चिनैनी के बीच से गुजर रहे थे।
-----
जाम को सामान्य बनाने में जुटे अधिकारी
सुद्धमहादेव मेले के दूसरे दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। ऐसे में मेला स्थल पर जाम की समस्या भी उत्पन्न हुई, जिससे निपटने के लिए यातायात विभाग मौके पर मौजूद था। फिर भी दूर तक वाहनों की लाइनें देख सुद्धमहादेव के नायब तहसीलदार तनवीर शाह, चौकी प्रभारी गौरव सलाथिया ने भी अपनी टीम के साथ जाम खुलवाने में सहायता की।

-----
बिजली कटौती से परेशान दिखे दुकानदार
मेले के दौरान बिजली कटौती से दुकानदार व यात्री परेशान दिखे। कुछ मुख्य स्थानों पर प्रशासन ने जनरेटर का इंतजाम किया था, लेकिन कई ऐसे स्थान थे जहां बिजली न होने से रात तो अंधेरा छाया गया। दुकानदारों ने कहा कि एक वर्ष बाद तीन दिवसीय मेला लगता है। इस मेले में भी बिजली कटौती नहीं रुकती।

कलचरर कार्यक्रम में प्रसतुती देता कलाकार व उपस्थित दर्शक :- संवाद

कलचरर कार्यक्रम में प्रसतुती देता कलाकार व उपस्थित दर्शक :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

सुद्धमहादेव में जाम न लगे उसको लेकर जुटे यातायात पुलिस व स्थानीय पुलिस:- संवाद

सुद्धमहादेव में जाम न लगे उसको लेकर जुटे यातायात पुलिस व स्थानीय पुलिस:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

सुद्धमहादेव में गली भी यात्रियों से हुई लुप्त :- संवाद

सुद्धमहादेव में गली भी यात्रियों से हुई लुप्त :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

सुद्धमहादेव मंदिर के बाहर तक लगी श्रद्धालुओं की लाइने :- संवाद

सुद्धमहादेव मंदिर के बाहर तक लगी श्रद्धालुओं की लाइने :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

सुद्धमहादेव में सजी दुकानों से खरीदारी करते ग्राहक:- संवाद

सुद्धमहादेव में सजी दुकानों से खरीदारी करते ग्राहक:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

गौरीकुंड में लगा श्रद्धालुओं का तांता :- संवाद

गौरीकुंड में लगा श्रद्धालुओं का तांता :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

मंदिर के बाहर जयघोष लगाते श्रद्धालु :- संवाद

मंदिर के बाहर जयघोष लगाते श्रद्धालु :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed