{"_id":"62a23afcd7fb2919117aaba8","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2615890131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की समस्या से मिले निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की समस्या से मिले निजात
विज्ञापन
ाना दिवस पर अपनी बात एसएसपी के समक्ष रखते हुए- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। चिनैनी थाना में वीरवार को थाना दिवस मनाया गया। इसमें एसएसपी विनोद कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर लोगों ने जाम, नशा, साइबर अपराध जैसे मुद्दे उठाए, और पुलिस विभाग में अच्छा कार्य कर रहे कर्मियों की हौसलाअफजाई की।
लोगों ने कहा कि कस्बे में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। जल्द ही सुद्धमहादेव मेला शुरू होगा। ऐसे में जाम की यही हालत रही तो समस्या बढ़ जाएगी। वहीं, नशा भी काफी बढ़ गया है, और कई युवा इसके शिकार हो रहे हैं। इससे अपराध भी बढ़ेगा। ऐसे में नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस व पब्लिक का सहयोग जरूरी है, जिससे कई अपराध समाप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि सुद्धमहादेव के तीन दिवसीय मेले के दौरान चिनैनी दोमेल से धनास चौक तक नो पार्किंग जोन होना चाहिए, और वाहन चिनैनी सुद्धमहादेव की निर्माणाधीन सड़क पर खड़े किए जाएं। इस दौरान कई अन्य मुद्दे रखे गए। इस पर एसएसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या जल्द दूर की जाएंगी। मौके पर एसडीपीओ अहमद शाफी जरगर, थाना प्रभारी ओम प्रकाश, नगरपालिका अध्यक्ष मानिक गुप्ता, उपप्रधान अमित अबरोल, आदि मौजूद रहे।