फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

कृषि और व्यापार योजनाओं को एक साथ लाने की तैयारी

विज्ञापन
meeting
किश्तवाड़। जिला विकास आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने शनिवार को अपने कार्यालय से ‘संपन्न’ परियोजना का शुभारंभ किया। इसके जरिए कृषि और व्यापार के विभिन्न विभागों की गतिविधियों और योजनाओं को एक साथ लाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलकर काम करने को कहा, ताकि जिले में जमीन पर ठोस परिणाम प्राप्त हों। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य लोगों की भागीदारी के साथ विशेष रूप से पीआरआई और युवा मंडलों के साथ इन विभागों के तकनीकी और वैज्ञानिक हस्तक्षेप के माध्यम से कृषि, भेड़ पालन, पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन विभागों की सभी गतिविधियों एवं योजनाओं को एक साथ लाना है। जागरूकता अभियानों, क्षमता निर्माण, कौशल विकास, सॉफ्ट इंटरवेंशन और हार्ड इंटरवेंशन के माध्यम से एनआरएलएम के गठित महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी के अलावा परियोजना का उद्देश्य आरएसईटीआई और नाबार्ड से प्रशिक्षण सहायता भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संपदा परियोजना में किसानों की आय बढ़ाने, वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट पहल के तहत उठाए गए उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देने और विशेष रूप से हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट्स के कारण प्रभावित लोगों के जीवन स्तर को बढ़ाने की भी परिकल्पना की गई है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त शाम लाल, एसीआर अख्तर हुसैन काजी, एसडीएम मढ़वा डॉ. मोहसिन रजा, सीएचओ मुश्ताक अहमद वानी, सीएओ एसके भगत, सीएएचओ संजय सेन, जिला खेल अधिकारी खराती लाल शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मढ़वा मोहम्मद असलम लोन, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मंडलायुक्त ने दिए थे योजना बनाने के निर्देश
उल्लेखनीय है कि परियोजना ‘संपन्न’ की परिकल्पना जम्मू के संभागीय आयुक्त डॉ. राघव लंगर की किश्तवाड़ की यात्रा के दौरान की गई थी। इसमें उन्होंने एडीडीसी शाम लाल को विभिन्न विभागों की सभी योजनाओं के अभिसरण के लिए एक रणनीति तैयार करने और एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed