फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश

विज्ञापन
meeting
किश्तवाड़। लोगों की शिकायतों को घर-घर जाकर सुनने व उनका समाधान करने के लिए जिला विकास परिषद की अध्यक्ष पूजा ठाकुर ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय नागसेनी में जनसंपर्क कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग ने किया, जिसमें सभी संबंधित विभागों को शामिल किया था। जन संपर्क कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी मांगों और आवश्यकताओं के प्रबंधन में आने वाली समस्याओं को रखा। पंचायती राज संस्थाओं और अन्य स्थानीय लोगों ने पीएचई विभाग में कर्मचारियों की कमी, पेयजल आपूर्ति में वृद्धि, पडिहारना नागसेनी में स्कूलों के कामकाज को सुव्यवस्थित करने, जलविद्युत परियोजनाओं में युवाओं के रोजगार, क्षेत्रों में पावर प्रोजेक्ट को बनाए जाने के दौरान विस्फोट के कारण होने वाली असुविधा जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

दूल, क्वाड व पडिहारना के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बस की मांग की। लोगों की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला विकास परिषद की अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इसके समाधान के निर्देश दिए। आम जनता के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिला विकास परिषद ने पहले ही जनता तक पहुंचने के कार्यक्रमों को एक अडिग प्रतिबद्धता के साथ शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि जनता को पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली में विश्वास रखना चाहिए और सरकार की ओर से आम जनता के निपटान में रखे गए विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों का लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में जिला विकास परिषद के काउंसलर जाकिर हुसैन भट्ट, डीडीसी काउंसलर नागसेनी फैसल हुसैन, बीडीओ नागसेनी अभय इंदु शर्मा, तहसीलदार नागसेनी माजिद जहांगीर, आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed