फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

नगर को कचरा और अतिक्रमण हटाने के निर्देश

विज्ञापन
meeting
भद्रवाह में सम्बंधित अधिकारियों से पर्यटन विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते डीडीसी अध्यक्? - फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। भद्रवाह में पर्यटन विकास और अन्य मुद्दों को लेकर डाक बंगला में मंगलवार को डीडीसी अध्यक्ष धनंतर सिंह कोतवाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें डीडीसी अध्यक्ष ने पर्यटन विकास और पर्यटकों को बेहतर सड़क देने से संबंधित मुद्दों पर विभागों से फीडबैक मांगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान चल रहे कार्यों को पूरा करने, न किए गए कार्यों को शुरू करने सहित सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा अध्यक्ष ने पिछली बैठकों के संबंध में विभागों की कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने भद्रवाह-पदरी, भद्रवाह-जाई, भद्रवाह-सरथल सड़कों और जीआरईएफ की ओर से भद्रवाह-डोडा सड़क पर तारकोल डालने सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए सुगम सड़क के महत्व का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

सेरी बाजार में पार्क के पूरा होने और संबंधित विभाग को सौंपने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। उन्होंने संबंधितों को मुख्य बाजार से अवैध रेहड़ियों को हटाने सहित मुख्य बाजार से वाहनों की अवैध पार्किंग व अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए, जो गरमी के दौरान वाहनों की सुचारू आवाजाही में बाधा उत्पन्न करते हैं। साथ ही नगर क्षेत्र की साफ-सफाई पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग को जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जेकेपीडीसीएल को बिजली कटौती अनुसूची को आसान बनाने और अनिर्धारित बिजली कटौती से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए, क्योंकि भद्रवाह में खेती का मौसम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में कहीं भी बताए गए सभी अतिक्रमणों को खाली करने, पदरी रोड और जाई रोड सहित पर्यटन महत्व की सड़कों पर बर्फ और भूस्खलन को साफ कर सड़क निकासी का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

संबंधित अधिकारियों ने डीडीसी अध्यक्ष को सभी मुद्दों को समय पर हल करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने सभी विभागों से कहा है कि वे हर उस मुद्दे का निपटारा सुनिश्चित करें जिसे उठाया गया है। इसके अलावा डीडीसी अध्यक्ष ने सभी संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी चल रहे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। बैठक में बीडीसी अध्यक्ष ओमी चंद, डीडीसी सदस्य युद्धवीर सिंह, एडीसी भद्रवाह दिलमीर चौधरी, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed