फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

मासिक बैठक में युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
meeting
उधमपुर: भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मासिक बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। भाजपा कार्यालय में सोमवार को हुई मासिक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सलाथिया चौक में हुए विस्फोट में मारे गए तनाल गांव के निवासी जग्गर कुमार को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद आशीष शर्मा, रिंकू, धीरज कुमार, अमित, आदि युवाओं ने भाजपा का दामन थामा, जिनका प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा के लक्ष्य को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमराज खजुरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद विकास शर्मा, गीता देवी, मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सरपंच संसार सिंह जंवाल, सरपंच लीला देवी, जगदीश चंद्र, करनैल सिंह, कुलदीप शर्मा, सरदार अमन सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में पार्षद राकेश खजूरिया, वरिष्ठ नेता मिल्खी राम, मोहन महंत, सूरम चंद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed