फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

छात्रों की प्रतिक्रिया से सुधारें शिक्षा की गुणवत्ता

विज्ञापन
meeting
उधमपुर में कालेजों के प्रिंसिपल के साथ बैठक करते उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। छात्रों की प्रतिक्रिया और निरंतर मूल्यांकन की प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना इस वर्ष उच्च शिक्षा विभाग का उद्देश्य होगा। यह बात उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में जम्मू संभाग के उधमपुर, किश्तवाड़, रामबन और डोडा जिलों के कॉलेजों के कामकाज की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान कही।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कॉलेजों के ढांचागत विकास के विभिन्न पहलुओं जैसे अतिरिक्त क्लास रूम और प्रयोगशालाओं का निर्माण, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स के कौशल केंद्रों की स्थापना के साथ-साथ कृषि प्रौद्योगिकी, ब्राउजिंग केंद्रों के विकास और पार्किंग शेड के निर्माण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ कॉलेजों में कांटेदार तार की बाड़, कला, संगीत और भाषा के कौशल केंद्रों की स्थापना, खेल के मैदानों और चारदीवारी का निर्माण, प्रत्येक कॉलेज की अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के अलावा सड़कों के निर्माण पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इन कॉलेजों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने क्रियान्वयन एजेंसियों को इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कार्य की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कॉलेजों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित आधार पर निगरानी करें, ताकि उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। प्रमुख सचिव ने उन्हें कैपेक्स बजट के तहत आवंटित धनराशि का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाचार्यों से सीखने के परिणामों, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की प्रतिक्रिया और नई शिक्षा नीति के निर्देशों पर ध्यान केंद्रित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने पुराने कॉलेजों को सलाह दी कि वे नए संस्थानों को सलाह दें और उन्हें संभालें। उन्होंने सभी कॉलेजों को नैक मान्यता की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने और पूरा करने की सलाह दी। बैठक में निदेशक कॉलेज, जम्मू-कश्मीर, जीडीसी उधमपुर, जीसीडब्ल्यू उधमपुर, जीडीसी रामनगर, जीडीसी मजालता, जीडीसी चिनैनी के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। इसके साथ नीली नाला, डूडू बसंतगढ़, किश्तवाड़, पाडर, डोडा, भद्रवाह, ठाठरी, रामबन, गूल, बटोटे और उखराल में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेजों के संबद्ध विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

-----
एनसीसी कैडेटों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने उपायुक्त इंदु कंवल चिब के साथ राजकीय महिला महाविद्यालय का दौरा किया, और महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया। इस दौरान कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने प्रमुख सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed