{"_id":"61ddc8135bbf3011535207bf","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2517063116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी आंदोलन से मिलेंगे रोजगार के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी आंदोलन से मिलेंगे रोजगार के अवसर
विज्ञापन
ऊधमपुर: डोगरा क्रांति दल संस्था प्रधान वलवंत सिहं मनकोटिया बैठक को संबोधित करते हुए
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने अपने कार्यकाल में मासिक बैठक का आयोजन किया। इसमें उन्होंने लोगों से सहकारी आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया।
कहा कि अब समय आ चुका है कि हर युवा, माता-बहन को इस आंदोलन से जुड़ कर रोजगार के नए अवसर खोजने चाहिए। ताकि, मौजूदा समाज आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के नए अवसर हासिल कर सके। इसके लिए सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। सभी पंचों, सरपंचों और नेताओं से अपील है कि वे हर पंचायत और मोहल्ले में कम से कम एक कोऑपरेटिव सोसाइटी पंजीकृत करवाएं।
उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की धरोहर हैं। उनका सही मार्गदर्शन कर खुशहाल रखना जिम्मेदारी है। इसलिए उनको नशे जैसी समस्या से निजात और रोजगार दिलाना भी जिम्मेदारी है। इसके लिए मिलजुल कर काम करने की जरूरत है। डोगरा क्रांति दल मैराथन करवाकर युवाओं को नशे के खिलाफ मानसिक तौर पर तैयार कर रही है। आने वाले समय में इनको सहकारी आंदोलन से जोड़ कर रोजगार के अवसर भी तलाशने के लिए तैयार करेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने सरकार से एमजी नरेगा के बकाया भुगतान और जेके बैंक के एटीएम में कार्यरत सैकड़ों सुरक्षा गार्ड को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत मासिक वेतन देने की भी मांग की। बैठक में धनी राम अत्री, पार्षद जगदीश कुमार, समनीक भसीन, सरपंच सुनील मनोहर, सरपंच अशोक कुमार, युवा नेता जगदेव सिंह, आदि ने भी अपने विचार रखे।