{"_id":"61d73a509f097b1eb40c2a31","slug":"meeting-udhampur-news-jmu251395440","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जनवरी तक बढ़ाई जाए बच्चों के छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जनवरी तक बढ़ाई जाए बच्चों के छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि
विज्ञापन
ऊधमपुर मजदूर दस्तकार यूनियन के लोग प्रदरशन करते हुए
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मजदूर दस्तकार यूनियन की मासिक बैठक जिला प्रधान दर्शन कुमार मिस्त्री की अध्यक्षता में एचएच चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर विचार कर लंबित मांगों को लेकर श्रम विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला प्रधान ने कहा कि मजदूरों के लिए चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं का लाभ कई सालों से उन्हें नहीं मिल पा रहा है। मजदूरों के बच्चों की शादी के लिए दी जाने वाली 25 हजार रुपये की सहायता राशि भी साल 2016 से बंद कर दी गई है। मजदूर वर्ग काफी समय से इस योजना को शुरू करने की मांग कर रहा है, लेकिन श्रम विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके अलावा विभाग ने मजदूरों के बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए 10 जनवरी तक की तिथि निर्धारित की है। उनकी मांग है कि इसे 30 जनवरी तक बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने से भी मजदूरों को काफी समस्याएं आ रही हैं। एक वर्ष पहले जिन मजदूरों ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन किया था, उनका डाटा अब तक अपडेट नहीं हुआ। जिसके कारण बहुत से मजदूर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। सरकार से मांग है कि मजदूरों के कल्याण के लिए चलाई जा रहीं सभी योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जाए। नहीं तो मजबूर होकर मजदूरों को सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ेगा।