{"_id":"61b7a59ebcc08d659d22e513","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2497747124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन धर्म सभा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन धर्म सभा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर किया प्रदर्शन
उधमपुर में पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते बजरंग दल के सदस्य
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। बजरंग दल की उधमपुर इकाई ने सोमवार को पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि उधमपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने सनातन धर्म सभा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। उनकी मांग है कि पुलिस उस व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर को बजरंग दल के नगर प्रधान सन्नी के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान बताया गया कि चार दिन पहले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस व्यक्ति ने पूरे सनातन धर्म सभा के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इसको हिंदू धर्म के लोग किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
उनकी मांग है कि पुलिस इस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर कार्रवाई करे। सख्त कार्रवाई कर संदेश दिया जाए कि कोई भी व्यक्ति इस तरह हिंदू धर्म पर उंगली न उठाए। अगर कोई उठाता है तो उसको इसका गंभीर परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है। अगर पुलिस ने इस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में इसको लेकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।