फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Meeting

पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए एक मंच पर एकजुट होने लगे सरकारी कर्मचारी

विज्ञापन
Meeting
उधमपुर में पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर बैठक कर रणनीति तैयार करते सरकारी कर्मचारी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। 2010 के बाद नियुक्त किए गए सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग को लेकर एक मंच पर एकजुट होना शुरू कर दिया है। रविवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों ने बैठक का आयोजन कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रदेश प्रधान विनोद शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी एकजुट हुए, और सभी ने चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की। प्रधान ने बताया कि 2010 के बाद सरकार ने नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को नियुक्त किया है। इस योजना में कर्मचारियों को बहुत कम लाभ दिए जा रहे हैं। इससे उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। सेवानिवृत्त होने के बाद जो पैसा मिलेगा, उसका कर सरकार को देना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा दी जानी है। नई पेंशन योजना में पेंशन की सुविधा नहीं है। आज सभी कर्मचारी संगठनों ने बैठक कर आगे की लड़ाई के लिए रणनीति तैयार करने के लिए चर्चा की है। पहले तो पूरा प्रयास किया जाएगा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाए। उपराज्यपाल से मांग की जा रही है वह इस परेशानी को गंभीरता से लें। अगर सरकार फिर भी मांग को पूरा नहीं करती है तो कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed