फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Meeting

जन प्रतिनिधियों को दिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के निर्देश

विज्ञापन
Meeting
फोटो...किश्तवाड़ में जिला परसासन की बेठक....चतुर्थ श्रैणी कर्मचारियों को पुरस्कृत करते हुए। जिला उ? - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिला प्रशासन ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के सहयोग से वीरवार को सरपंचों और पंचायत सलाहकारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी के प्रति जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त अशोक शर्मा ने की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सरपंचों को सरकार के चलाए जा रहे अम्ब्रेला अभियान के तहत विभिन्न जन समर्थक पहलों के बारे में बताया, जिसमें आपकी जमीन आपकी निगरानी, योग्यता से रोजगार महोत्सव, जनता की योजना-जनता की भागीदारी, एक व्यक्ति एक गोल्डन कार्ड, हर घर नल से जल, बेरोजगारी से स्वरोजगार, हर काम की शुरुआत, हर गांव स्वच्छ गांव, हर गांव हरियाली, हर घर दस्तक, आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में एक राजपत्रित अधिकारी को पंचायत संरक्षक के रूप में नामित किया गया है, जो युवा मंडलों के साथ सरकार की अनूठी पहलों को जमीनी स्तर पर लागू करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से आग्रह किया कि वे पंचायती सलाहकारों के साथ बैठकें करने के लिए सहयोगात्मक और उत्तरदायी तरीके से काम करें। इसके अलावा युवा क्लब के सदस्यों को अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के युवाओं को आगे आने और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए जागरूक करें। इस बीच योग्यता से रोजगार महोत्सव के तहत आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में नवनियुक्त चतुर्थ श्रेणी के उम्मीदवारों को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। मौके पर एडीडीसी शाम लाल, एडीसी किशोरी लाल शर्मा, एसडीएम छात्रू इंद्रजीत परिहार, एसडीएम पाडर वरुणजीत सिंह चाढ़क, एसडीएम मढ़वा डॉ. मोहसिन रजा, एसीडी किशोर सिंह कटोच, एसीपी जाकिर हुसैन वानी, डीपीओ सुनील भुत्याल, एएलसी अमित कुमार, आदि मौजूद रहे।

फोटो...किश्तवाड़ में जिला परसासन की बेठक....चतुर्थ श्रैणी कर्मचारियों को पुरस्कृत करते हुए। जिला उ?

फोटो...किश्तवाड़ में जिला परसासन की बेठक....चतुर्थ श्रैणी कर्मचारियों को पुरस्कृत करते हुए। जिला उ?- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...किश्तवाड़ में जिला परसासन की बेठक....चतुर्थ श्रैणी कर्मचारियों को पुरस्कृत करते हुए। जिला उ?

फोटो...किश्तवाड़ में जिला परसासन की बेठक....चतुर्थ श्रैणी कर्मचारियों को पुरस्कृत करते हुए। जिला उ?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed