{"_id":"6022d53b8ebc3e4a1301ddc7","slug":"meeting-udhampur-news-jmu228797114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने की राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने की राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। डीसी डॉ. पीयूष सिंगला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें जिले में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने मेडिकल ब्लॉक से प्रत्येक जिले के 10 गांवों का चयन किया है, जिसके लिए एनटीईपी के कर्मचारियों के साथ एक टीम सदस्य के रूप में 10 सर्वेक्षण दल बनाए हैं। डोर-टू-डोर सर्वे कर डाटा अपलोड करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में दो डब्ल्यूएचओ सीटीडी कंसल्टेंट्स (डॉ. उमर और डॉ. सौरभ) तैनात किए गए हैं। सर्वेक्षण के पर्यवेक्षण और निगरानी के लिए मेडिकल कॉलेज जम्मू के एसोसिएट प्रो. डॉक्टर राकेश बहल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के मुताबिक जिला रियासी को भी उधमपुर में शामिल किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि बैठक का आयोजन टीबी के सक्रिय मामलों की जानकारी प्राप्त करना है, ताकि मामलों को कम करने के साथ ही प्रधानमंत्री की ओर से निर्धारित टीबी उन्मूलन लक्ष्य 2025 को प्राप्त करना है।