फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

ब्वॉयज डिग्री कॉलेज में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
meeting
उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीसी डॉ. पीयूष सिंगला की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई। इसमें स्वतंत्रता दिवस के समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, यातायात, पेयजल व बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि के प्रबंधों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर ब्वॉयज उधमपुर के परिसर में होगा।
विज्ञापन

यहां सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। समारोह की शुरूआत शहनाई वादन के साथ होगी। बैठक में बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते समारोह के 50 प्रतिशत कार्यक्रम कम किए गए हैं। इसमें स्कूल की कोई भी टुकड़ी मार्च पास्ट में भाग नहीं लेगी।
विज्ञापन

डीडीसी ने कहा कि एसओपी का पालन करते हुए समारोह से पहले ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बैक टू स्कूल, कोरोना जागरूकता, जल जीवन मिशन आदि जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और स्कूल स्तर पर रिकॉर्ड किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग मौके पर खोली जाएगी। डीडीसी ने कहा कि कोरोना संकट के इन चुनौतीपूर्ण समय के दौरान प्रतिभागी स्कूलों द्वारा सूचना एंव डिजिटल प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर डिजिटल प्रस्तुति दी जाएगी। डीडीसी ने जिला सूचना विभाग को स्थानीय केबल ऑपरेटरों के परामर्श से इन कार्यक्रमों के लाइव टेलीकास्ट के विकल्प तलाशने को कहा, ताकि लोग अपने घरों पर इन कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसके अलावा 10 और 11 अगस्त को रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कोविड 19 एसओपी के तहत किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त सभी संबंधित अधिकारियों को बिजली, पानी, सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा संबधी उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed