फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Meeting held By Vendors

Udhampur News: वेंडर जोन में नहीं जाएंगे रेहड़ी वाले

Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Meeting held By Vendors
बैठक के दौरान समस्याओं के बारे में चर्चा करते लाइसेंस रेहड़ी धारक।
ज्यादा तंग करने पर परिवार सहित भूख हड़ताल करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। रेहड़ी धारकों का वेंडर जोन में नहीं चलता काम, दो बार पहले भी कर चुके काम, अब दोबारा जाने से हम सभी रेहड़ी वाले हो जाएंगे बेरोजगार। हम रेहड़ी जोन में नहीं जाएंगे। रेहड़ी धारकों ने यह समस्या रविवार को बैठक के दौरान बताई।
रेहड़ी-फड़ी खोखा जूनियर के प्रधान सूरम चंद, उपप्रधान सतपाल, करनैल सिंह, सतपाल शर्मा, अजीत कुमार चरण दास, सुखराम, राजकुमार, बंसीलाल शर्मा, नरेश गुप्ता, बिल्ला आदि ने बताया कि क्षेत्र में वाहनों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। इस कारण रामनगर कस्बे के बस अड्डे पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

इस समस्या को सुलझाने के लिए नगर पालिका सभी रेहड़ी धारकों को वेंडर जोन में भेजने के निर्देश दे रही है। उन्होंने कहा कि पांच माह पहले भी रेहड़ियों को वेंडर जोन में स्थानांतरित किया गया था लेकिन वहां पर तीन माह तक काम करने पर अपनी जगहों पर काम करने के लिए आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर पालिका दोबारा वेंडर जोन पर जाने के लिए बोल रही है जबकि वहां पर जाने पर रेहड़ी वाले बेरोजगार हो जाएंगे। इस दौरान परिवार पालने में असमर्थ होंगे। तब वह अपने बच्चों को किस तरह पढ़ाई करवाएंगे।
प्रधान ने कहा कि कई रेहड़ी धारक पिछले 30 वर्षों से बस अड्डे के साथ अन्य जगहों पर कार्य कर रहे हैं। तब भी बस अड्डे पर पहले कोई जाम नहीं लगता था। पिछले चार वर्षों से वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इनके लिए बस अड्डा छोटा पड़ गया है। इस बस अड्डे पर बसें, मेटाडोर, टैक्सी, यात्री ऑटो, कई बैटरी ऑटो लग रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वह पहले भी दो बार वेंडर जोन में काम कर चुके हैं। वहां काम न चलने पर नुकसान ही झेलना पड़ता है। फलए सब्जी लेते समय भी मालिकों का उधार हो जाता है। नहीं बिकने पर सब्जी-फल सड़ जाते हैं। नगर पालिका पिछले तीन वर्ष से सभी रेहड़ी वालों से एक वर्ष तक 15 रुपये और वर्ष के बाद 20 रुपये प्रति रेहड़ी की दर से वसूल रही है।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद बस अड्डे और मुख्य बाजारों में रेहड़ियों की तादाद बढ़ गई थी लेकिन नगर पालिका ने इस पर अंकुश नहीं लगाया।रेहड़ीधारकों ने नगर पालिका रामनगर प्रशासन और विधायक सुनील भारद्वाज से रेहड़ी धारकों को उनका हक दिलाने की मांग की है।


यूनियन के प्रधान सूरम चंद ने सभी रेहड़ी धारकों से कहा कि बस अड्डे या मुख्य बाजार में कार्य करते समय नियम का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ ठोस कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना भी लग सकता है। आरोपियों पर यूनियन भी करवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed