{"_id":"5d6eb84c8ebc3e017e52ab79","slug":"meat-market-to-be-shifted-udhampur-news-jmu192499224","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट मार्केट को स्थानांरित करने का प्रस्ताव किया गया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट मार्केट को स्थानांरित करने का प्रस्ताव किया गया पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को चेयरमैन के नेतृत्व में पार्षदों की बैठक हुई। इसमें शहर की समस्याओं पर चर्चा की गई। कुछ पार्षदों ने अपनी तरफ से भी प्रस्ताव पेश किए। किसी ने शहर से मीट मार्केट को हटाने का प्रस्ताव पेश किया तो किसी ने शहर से पालीथिन को पूरी तरह से हटाने पर जोर दिया। बैठक में वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा व सीईओ संतोष कोतवाल भी मौजूद रहे।
बैठक में पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद के पास केवल एक लाइनमैन है, जिसके भरोसे पूरे 21 वार्ड में काम चल रहा है। लाइनमैन की कमी के कारण वार्ड में परेशानी बनी हुई। वार्ड में लाइटें खराब पड़ी हैं और इनको बदलने के लिए लाइनमैन मौजूद नहीं है। चेयरमैन ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय में लाइनमैन के कई पद खाली पड़े हैं और इनको अभी तक भरा नहीं जा सका है। एक पार्षद ने कहा कि शहर के अंदर सामान उठाने वाले तीन टायर की रेहड़ी में सब्जी व फल बेचने का काम किया जा रहा है, जो अवैध है। इसको लेकर नगर परिषद को कार्रवाई करनी चाहिए। इन रेहड़ियों को केवल सामान उठाने के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं, लेकिन कुछ लोग इसमें सामान बेच रहे हैं। अगर कोई तीन टायर की रेहड़ी में सामान बेचते पाया जाता है तो उसे जब्त किया जाए।
वार्ड नंबर छह के पार्षद विक्रम सलाथिया ने बताया कि उन्होंने शहर से मीट मार्केट को स्थानांतरित करने व शहर को पालीथिन मुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया है और उनको इसमें सभी पार्षदों का सहयोग मिला है। आज भी शहर के अंदर पालीथिन का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है और इसके कारण प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद को सख्ती के साथ काम करना होगा। इसके अलावा शहर के अंदर मीट मार्केट होने के कारण भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको भी शहर से जल्द से जल्द स्थानांतरित किया जाना चाहिए।