{"_id":"680e7c415fc72ad90e08d367","slug":"maximum-posts-of-teachers-is-vacant-in-government-schools-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122689-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत 11 जोन पड़ते हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों से लगते छह जोन के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी को छोड़ कर प्रत्येक हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी देखने को मिल रही है। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
एक तरफ शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में बेहतर एवं उच्च शिक्षा होने के दावे करता रहता है अगर इन शिक्षकों की कमी के आंकड़ों को देखा जाए तो ये विभाग के दावों की पोल खोल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिले के छह जोन में मौजूदा समय में 733 शिक्षकों की कमी है। ऐसे में जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। विभाग के पास एक ही जवाब होता है कि जल्द शिक्षकों की कमी को पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन ऐसा पिछले काफी लंबे समय से चल रहा है।
सूत्रों की मानें तो ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में बने स्कूलों में इंलिश, साइंस, व गणित के शिक्षकों की बहुत कमी है। हालांकि पिछले काफी लंबे समय से विभिन्न जोन में पड़ती पंचायतों के लोग व पूर्व सरपंच विभाग से स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की गुहार लगाते आ रहे हैं लेकिन अभी तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
जिले के यह छह जोन जहां शिक्षकों की कमी है
1. बबे जोन-- -- - 13
2. चिनैनी जोन-- -- 306
3. डुडू जोन-- -- -- 147
4. घोरड़ी जोन-- -- -- 77
5. कुलवंता जोन-- -- -25
6. पंचैरी जोन-- -- -- -165
कुल जोन 6-- -- -- 733 शिक्षकों की कमी
--
विभाग को इसकी जानकारी है कि जिला के छह जोन में शिक्षकों की भारी कमी है। उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा दिया है। जल्द ही स्कूलों में शिक्षकों को तैनात कर दिया जाएगा।
- कल्पना जसरोटिया, डिप्टी मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत 11 जोन पड़ते हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों से लगते छह जोन के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी को छोड़ कर प्रत्येक हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी देखने को मिल रही है। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
एक तरफ शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में बेहतर एवं उच्च शिक्षा होने के दावे करता रहता है अगर इन शिक्षकों की कमी के आंकड़ों को देखा जाए तो ये विभाग के दावों की पोल खोल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिले के छह जोन में मौजूदा समय में 733 शिक्षकों की कमी है। ऐसे में जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। विभाग के पास एक ही जवाब होता है कि जल्द शिक्षकों की कमी को पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन ऐसा पिछले काफी लंबे समय से चल रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में बने स्कूलों में इंलिश, साइंस, व गणित के शिक्षकों की बहुत कमी है। हालांकि पिछले काफी लंबे समय से विभिन्न जोन में पड़ती पंचायतों के लोग व पूर्व सरपंच विभाग से स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की गुहार लगाते आ रहे हैं लेकिन अभी तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
जिले के यह छह जोन जहां शिक्षकों की कमी है
1. बबे जोन
2. चिनैनी जोन
3. डुडू जोन
4. घोरड़ी जोन
5. कुलवंता जोन
6. पंचैरी जोन
कुल जोन 6