फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Matador overturned while cutting bend, five passengers injured

मोड़ काटते समय मेटाडोर पलटी, पांच यात्री घायल

विज्ञापन
Matador overturned while cutting bend, five passengers injured
रामनगर। रामनगर तहसील के अमरोह पंचायत के इंचा गांव में मंगलवार शाम को मेटाडोर के सड़क किनारे पलटने से पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे रामनगर से अमरोह की तरफ जा रही मेटाडोर (जेके14जी-3815) इंचा गांव में मोड़ काटते समय पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों के चिल्लाने और रोने की आवाज सुन कर लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान कुलबीर सिंह पुत्र शंकर दास निवासी इंचा, सुखवीर सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी लदाना, दिनेश ठाकुर पुत्र करनैल चंद निवासी इंचा, प्रीतम सिंह पुत्र कर्म चंद निवासी इंचा और इशाल सिंह पुत्र कीर्ति सिंह निवासी इंचा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed