फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Matador chose to spare upturned, 16 injured

मेटाडोर पलटी, 16 यात्री घायल

Fri, 13 Nov 2015 02:00 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Matador chose to spare upturned, 16 injured

केरन मोड़ पर वीरवार की देर शाम संतुलन बिगड़ने से मेटाडोर पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को मजालता अस्पताल से जम्मू मेडिकल कालेज (जीएमसी) और उधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों को मजालता अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


वहीं उधमपुर से एक घायल को उत्तरी कमान के मिलिट्री अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गूजरू नगरोटा से मनवाल की तरफ जा रही मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चेरनी पहाड़ी के पास जैसे ही मेटाडोर पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि केरन पहाड़ी के पास ढलान है। तीखा मोड़ भी है। इस कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन


घायलों में दस महिलाएं, पांच पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। मजालता अस्पताल से दो लोगों को उसी वक्त घर भेज दिया गया, जबकि घायल एक महिला को मिलिट्री अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई। जीएमसी पहुंचने वालों में विजय कुमार निवासी बिलावर, श्याम सिंह निवासी बट्टल, सोमा देवी निवासी बट्टल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed