फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mata Vaishno devi Yatra

Udhampur News: मां वैष्णो के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
Mata Vaishno devi Yatra
बाणगंगा दर्शनी ड़योढ़ी में श्रद्धालु की जांच करती महिला पुलिस कर्मी संवाद
- पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
विज्ञापन

- प्रशासन ने जारी किए आदेश, कोई भी वाहन चाहे वह निजी हो या व्यावसायिक, बिना जांच के आगे नहीं बढ़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । धर्मनगरी कटड़ा से मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने चौकसी और बढ़ा दी है। हाल ही में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। श्रद्धालुओं सहित आम यात्रियों को भी यात्रा मार्ग व प्रमुख सड़कों पर बनी पुलिस चौकियों पर सघन जांच के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।
प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं कि कोई भी वाहन चाहे वह निजी हो या व्यावसायिक, बिना जांच के आगे नहीं बढ़ेगा। श्रद्धालुओं सहित हर किसी के सामान, वाहन और पहचान पत्रों की गहन जांच की जा रही है। यात्रियों से भी कहा गया है कि वे अपना पहचान पत्र अपने पास रखें और सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें। कटड़ा शहर, बाणगंगा चौक, अर्धकुंवारी, सांझीछत, भवन सहित यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बम स्क्वायड और स्निफर डॉग्स की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की भी जांच की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी कैमरों से भी धर्मनगरी सहित पूरे मार्ग पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्थानीय होटल संचालकों और दुकानदारों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया है। हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए असुविधा हो सकती है लेकिन वे भी प्रशासन के इन कदमों का समर्थन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि वे मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए पूरी आस्था और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटड़ा पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। पैदल गश्त और वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें। सुरक्षा बल हर समय श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed