{"_id":"611ea9738ebc3e79fa1ac49c","slug":"mata-machail-s-stick-journey-reached-atholi-at-the-second-stop-udhampur-news-jmu241873636","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे पड़ाव पर अठोली पहुंची मां मचैल की छड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे पड़ाव पर अठोली पहुंची मां मचैल की छड़ी यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जम्मू से निकली प्रसिद्ध मचैल माता की पवित्र छड़ी यात्रा वीरवार को दूसरे दिन अगले पड़ाव पर गलहार से अठोली पहुंची है, जहां उसका पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कोविड एसओपी का विशेष ध्यान रखा गया।
पाडर स्थित मचैल माता के दरबार के लिए इस साल भी डोडा के जैन परिवार से राजू जैन माता की छड़ी को लेकर जा रहे हैं। उधर, हिमाचल से बीते दिन ज्वालाजी से लाई गई ज्योति को उधमपुर से मचैल की ओर रवाना हुई थी। कोविड-19 के चलते इस बार कुछ लोगों को ही छड़ी व ज्योति के साथ जाने की इजाजत दी गई है। इसमें मुख्य रूप से सर्वशक्ति सेवक संस्था के राज्य प्रधान नेक राम मन्हास, मचैल माता के भक्त ज्योति पंचनंदा, दीपांकर गुप्ता आदि शामिल हैं। बुधवार देर शाम रात को 12 बजे किश्तवाड से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गलहार क्षेत्र में सेवा राम के घर पर छडी पंहुची थी। जहां पूजा अर्चना की गई।
इसके बाद वीरवार सुबह विधिवित पूजा-अर्चना के बाद छड़ी यात्रा आगे के सफर पर रवाना हुई। रास्ते में लोगों ने पवित्र छड़ी का फूलाें की वर्षा कर व जयकारे लगाते हुए स्वागत किया। शाम करीब पांच बजे छड़ी अठोली पंहुची। पंडित कृष्ण लाल ने परिवार संग पवित्र छड़ी की पूजा की। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए छड़ी को मंदिर में रखा गया। इस दौरान सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं। 22 अगस्त को छड़ी माता के भवन में पहुंचेगी।