{"_id":"680fdab54e32817e4804aa31","slug":"marathan-organised-in-udhampur-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122732-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मैराथन में कीर्ति व पंकज ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मैराथन में कीर्ति व पंकज ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
डोगरा क्रांति दल संगठन की ओर से आयोजित 132वीं मैराथन में मौजूद प्रतिभागी।
- डोगरा क्रांति दल ने करवाया आयोजन, दौड़ लगाकर युवाओं ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डोगरा क्रांति दल संगठन की तरफ से 132वी मैराथन का आयोजन आंबेडकर चौक जखैनी से लेकर चेरी पंचायत घर तक किया गया। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सैकड़ों युवक व युवतियों ने दौड़ लगाकर नशे से दूर रहने व स्वस्थ जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया।
मैराथन में लड़कियों के वर्ग में कीर्ति देवी पहले, सिमरन शर्मा दूसरे और प्रीति खजूरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कों में पहला स्थान पंकज शर्मा, दूसरा स्थान संजीत सिंह और तीसरा स्थान राकेश कुमार ने पाया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालाें को 3100 रुपये का इनाम दिया गया। दूसरे नंबर पर रहने वालों को 2100 व तीसरे स्थान वालों को 1100 रुपये राशि व ट्रॉफी भेंट की गई। मैराथन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
मनकोटिया ने अपने संबोधन में सभी युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज को खोखला करता जा रहा है इसलिए हमें जरूरत है कि हम युवाओं को इसके खिलाफ प्रेरित करें। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई।

अंबाला छावनी स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में कथा सुनाते कथावाचक अश्विनी महाराज। प्रवक्ता- फोटो : mathura
विज्ञापन