फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mann ki baat

Udhampur News: ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पर जखैनी में मैराथन

Mon, 01 May 2023 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 01 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mann ki baat
उधमपुर। नगर के जखैनी चौक इलाके में रविवार को भारत नगर, ओमाला, सुभाष नगर और जखैनी के स्थानीय लोगों ने 4 स्कूलों के बच्चों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां अंक सुना। इससे पहले बच्चों के बीच नशे के खिलाफ मैराथन का आयोजन किया गया। पीर बाबा क्षेत्र के समीप से मैराथन को सुबह 9.30 बजे स्थानीय निवासी एवं कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रकाश राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान विनायक पब्लिक स्कूल, अमरदीप पब्लिक स्कूल, शास्त्री मेमोरियल स्कूल और गवर्नमेंट मिडिल स्कूल जखैनी के 60 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। करीब 300 मीटर लंबी इस रेस की शुरुआत से पहले राष्ट्र गान हुआ। इस कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, मास्टर मदन लाल व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पीर बाबा चौक से शुरू हुई मैराथन एमएस जखैनी के प्रांगण में संपन्न हुई। यहां सभी स्थानीय लोगों और प्रतिभागी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सुना। इस दौरान विद्यार्थियों में वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 2000, दूसरे को 1000 और तीसरे को 500 रुपए का नकद इनाम दिया गया। बाकी सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय निवासी संजय शर्मा और मदन लाल ने बताया कि जखैनी चौक, भारत नगर, सुभाष नगर और ओमाला के लोगों के सहयोग से डोगरा क्रांति दल और हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें अंक का उत्सव मनाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed