फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Man dies in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
Man dies in collision with unknown vehicle
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर बलीनाला इलाके में मंगलवार की देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात को 45 वर्षीय महेंद्र पाल पुत्र राम सरन निवासी कठुआ पैदल राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर चल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी और वाहन सहित चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और महेंद्र पाल को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के बारे में परिवार के सदस्यों को भी सूचित किया। बुधवार सुबह परिवार के सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि महेंद्र पाल ट्रक चालक था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed