{"_id":"67f8114dd26061b4050b40e6","slug":"man-died-in-road-accident-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122173-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बट्टलबालियां क्षेत्र में एक व्यक्ति वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की ओर से उसे इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बट्टलबालियां में रहने वाले शाम लाल (70) पुत्र फकीर चंद अपनी दुकान बंद कर घर जाने के लिए सड़क को पार कर रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार से आ रही वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।