फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Man died in Road Accident

Udhampur News: सड़क दुर्घटना में स्कूटर चालक की मौत

विज्ञापन
Man died in Road Accident
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चेनानी-नाशरी टनल के अंदर खानाबदोश परिवार के पांच सदस्य घायल, 19 भेड़ें
दुर्घटना में शामिल वाहन का चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

रामबन। रामबन के मैत्रा इलाके में शुक्रवार को रामबन ओल्ड अलाइनमेंट रोड पर एक वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे स्कूटर सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान सज्जाद अहमद पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी तातारसू, रामबन के रूप में की है। दुर्घटना में शामिल आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आर्मी ट्रांजिट कैंप मैत्रा के पास वाहन जेके19 ए-6409 ने स्कूटी जेके19-8913 को टक्कर मार दी जिससे स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कुछ राहगीरों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया जहां चिकित्सकीय सहायता और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे विशेष उपचार के लिए सरकारी एसोसिएटेड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल आरोपी चालक जहांगीर अहमद निवासी परनोते तहसील और जिला रामबन को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ थाना रामबन इंस्पेक्टर विक्रम परिहार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना रामबन में धारा 281/125 (ए) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चेनानी-नाशरी टनल के अंदर खानाबदोश परिवार के पांच सदस्य घायल, 19 भेड़ें

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चेनानी-नाशरी टनल के अंदर खानाबदोश परिवार के पांच सदस्य घायल, 19 भेड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed