{"_id":"61688496a67214186f57f8e2","slug":"mahanavmi-udhampur-news-jmu2457955110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रठियान स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में धार्मिक आस्था के साथ दशहरा मनाया गया। इस दौरान दशहरा विषय पर भाषण, काव्य रामायण और हनुमान चालीसा पर एक नृत्य सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इसके साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित कर रावण दहन भी किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी बुरी आदतों का जलाने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने अपनी एक-एक बुरी आदत को जलाया, जो उन्होंने कागज की पर्चियों पर लिखी थी। और इन बुराइयों को दोबारा कभी न करने का प्रण लिया।
स्कूल के प्रो वाइस चेयरमैन डॉ. जेसी गुप्ता, प्रबंध निदेशक विवेक गुप्ता और शिक्षाविद सुचेता गुप्ता ने प्रतिभागियों और विद्यार्थियों को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य डॉ. कुणाल आनंद ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह विश्वास दिलाना था कि कोई भी व्यक्ति कितना भी बुद्धिमान क्यों न हो, उसका अभिमान ही उसके पतन का कारण बनता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रावण मूल रूप से बहुत बुद्धिमान था। उनका ज्ञान 10 सिरों के ज्ञान के बराबर था। उसके 10 सिर उसकी महान बुद्धि के प्रतीक हैं। लेकिन, उसकी एक गलती ने उसकी पूरी बुद्धि पर काबू पा लिया और उसे खत्म कर दिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका, चीफ कोआर्डिनेटर एवं क्षेत्र प्रभारी सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।

डीपीएस में दशहरा के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी- फोटो : UDHAMPUR