फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Madhu Sharma, Start Dairy, Selfdependent, Gave Job Three Persons

Udhampur News: स्वरोजगार से जुड़ी मधू शर्मा ने शुरू की दुग्ध उत्पाद इकाई, तीन लोगों को मिला रोजगार

विज्ञापन
Madhu Sharma, Start Dairy, Selfdependent, Gave Job Three Persons
पीएमएफएमई योजना के तहत लिया था ऋण, अब हर माह हो रही है 20 हजार तक की आमदनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर/उधमपुर। तहसील रामनगर के दूर-दराज के कटवालट गांव की मधू शर्मा ने दुग्ध उत्पाद बनाने की इकाई शुरू कर खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ ही गांव के दो अन्य लोगों को भी रोजगार दिया है। मधू शर्मा वर्तमान में शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्री कर रहीं हैं।
मधू शर्मा का कहना है कि करीब 5 साल पहले कपड़े की दुकान खोलकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास शुरू किया था और अब स्वरोजगार के विस्तार में दुग्ध उत्पाद बनाने की इकाई भी शुरू कर दी है। दुग्ध उत्पाद इकाई की स्थापना के लिए उन्होंने करीब तीन साल पहले प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का औपचारिकीकरण योजना (पीएमएफएमई) के तहत ऋण लिया था।
विज्ञापन

शुरुआत में इसके संचालन में कुछ परेशानी आई थी लेकिन बाद में विभाग के सहयोग से राह आसान हो गई है। अपने स्वरोजगार से सीजन होने पर हर माह 20 हजार तक की आमदनी हो जाती है जबकि पहले छोटी-मोटी जरूरतों के लिए पैसों का प्रबंध करने के लिए भी परेशान होना पड़ता था। लेकिन अब अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार की आजीविका में भी मदद कर पा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed