{"_id":"623a1304f39bb2639e243c8e","slug":"maa-vashno-devi-katra-news-jmu2562468191","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी के दरबार में कंगना ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी के दरबार में कंगना ने टेका माथा
विज्ञापन
अभिनेत्री कंगना रनौत व संगीतकार हिमेश रेशमिया भवन की और जराते हुए
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को माता वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने भवन पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने माता के दर्शन किए, और बुधवार को दिव्य आरती में भी शामिल होने की योजना बनाई। वहीं, कुछ समय बाद मशहूर संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने भी भवन पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया।
अभिनेत्री कंगना रनौत दोपहर करीब दो बजे धर्मनगरी कटड़ा पहुंचीं। कुछ देर आराम करने के उपरांत दोपहर करीब तीन बजे वह हेलिकॉप्टर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुईं। सांझी छत हेलीपैड पर पहुंचकर कंगना ने पैदल ही माता के भवन तक का रास्ता तय किया। जानकारी के मुताबिक कंगना रात को भवन पर ही रुकेंगी।
कंगना की योजना बुधवार तड़के आयोजित होने वाली माता की दिव्य आरती में शामिल होने की है। यह आरती मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों के सामने की जाती है। इस आरती में शामिल होकर कंगना अपने परिवार की सुख शांति और अपनी सफलता की कामना करेंगी। बुधवार दोपहर को वह कटड़ा वापस आकर जम्मू के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
-----
हिमेश ने भी लिया माता का आशीर्वाद
वहीं, गायक तथा संगीतकार हिमेश रेशमिया ने भी मंगलवार दोपहर को माता वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। हिमेश दोपहर को कटड़ा पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर में सवार होकर भवन के लिए रवाना हुए। शाम करीब चार बजे उन्होंने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। शाम को वापस कटड़ा आकर वह जम्मू के लिए रवाना हो गए। हिमेश माता के अनन्य भक्त हैं, और समय-समय पर वह माता के चरणों में हाजिरी लगाने आते रहते हैं।

अभिनेत्री कंगना रनौत व संगीतकार हिमेश रेशमिया भवन की और जराते हुए- फोटो : KATRA