फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maa vaishno devi yatra

Udhampur News: तापमान के साथ बढ़ा उत्साह, जयकारों के साथ किए दिव्य दर्शन

विज्ञापन
maa vaishno devi yatra
कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार को मौसम साफ रहा। बढ़ते तापमान के कारण मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को गर्मी का अहसास हुआ। इसके बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालु पूरे जोश और आस्था के साथ जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे। एक अप्रैल को 30,700 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए जबकि शाम पांच बजे तक लगभग 21,200 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। यात्रा में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण भवन से लेकर धर्मनगरी तक हर जगह चहल-पहल बनी है। श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर परिवार सहित भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। दर्शन के बाद बाजार में प्रसाद व धार्मिक सामान की खरीदारी कर रहे हैं। फिलहाल मां वैष्णो देवी की यात्रा बिना किसी बाधा जारी है और श्राइन बोर्ड व प्रशासन की ओर से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed