{"_id":"69f1196fef8b3c1784042a2f","slug":"lower-sayal-house-theft-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-135329-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लोअर सयाल में दिनदहाड़े वारदात, दीवार फांदकर चोर ले गए 14 तोले सोना और एक किलो चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लोअर सयाल में दिनदहाड़े वारदात, दीवार फांदकर चोर ले गए 14 तोले सोना और एक किलो चांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। लोअर सयाल में दिनदहाड़े चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूने घर से करीब 14 तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवरात ले लिए। परिवार के सदस्य पड़ोस में शादी के संगीत समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे।
घर की मालकिन गीता देवी के अनुसार वे सुबह करीब साढ़े 11 बजे मुख्य गेट पर ताला लगाकर समारोह में गए थे। घर के अंदर कुत्ते को खुला छोड़ा था। जब वे लौटीं तो कुत्ता बाहर घूमता मिला और घर में सामान बिखरा पड़ा था। सभी कमरों की तलाशी ली गई थी और मुख्य अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी में रखे सोने के जेवर (नथ, टीका, दो हार सेट, अंगूठी, मंगलसूत्र) और चांदी के गहने गायब थे।
चोरों ने शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। अनुमान है कि चोर पहले दीवार फांदकर अंदर घुसे और सबसे पहले उन्होंने कुत्ते को बाहर निकाला। इसके बाद कमरों में घुसकर चोरी कर फरार हो गए। पड़ोसियों के मुताबिक करीब साढ़े 12 बजे संदिग्ध युवक को घर के बाहर बाइक खड़ी कर घूमते हुए देखा था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात में दो चोर शामिल थे जिनमें एक निगरानी कर रहा था और दूसरा घर के भीतर घुस कर चोरी कर रहा था।
विज्ञापन
रेकी का शक
पीड़ित परिवार को आशंका है कि चोरों ने पहले इलाके की रेकी की होगी। वे घर और आसपास के क्षेत्र से परिचित थे। वारदात से लोगों में आक्रोश और डर का माहौल है। उनका कहना है कि मेहनत-मजदूरी कर आजीविका चलाने वाले गरीब परिवार की जमापूंजी को चोर आसानी से ले गए हैं। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस जांच शुरू की है।