फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Lord Narasimha's birth anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया गया भगवान नृसिंह का जन्मोत्सव

विज्ञापन
Lord Narasimha's birth anniversary celebrated with pomp
रामनगर। नृसिंह मंदिर विकास कमेटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान नृसिंह महाराज का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके दोपहर दो बजे नृसिंह मंदिर से भगवान नृसिंह की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया गया। शोभायात्रा के दौरान कलाकारों द्वारा पेश किए गए कुड़ नृत्य ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में भगवान नृसिंह की सुंदर और मनोहर पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जैसे ही शोभायात्रा मुख्य बाजारों में पहुंची रामनगर का पूरा कस्बा भगवान नृर्सिंग महाराज के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह पर जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार, चिग्ली चोरी और बस स्टैंड इलाके से होते हुए वापस नृसिंह मंदिर में आकर संपन्न हुई। विकास कमेटी के चेयरमैन विनोद खजुरिया ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद शोभायात्रा में श्रद्धालुओं में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिला है। हर व्यक्ति नृसिंह भगवान के भजनों में मंत्रमुग्ध था। अंत में उन्होंने इस उत्सव में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed