फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   lockdown

वीकेंड लॉकडाउन के बीच आज मनाई जाएगी बकरीद

विज्ञापन
lockdown
उधमपुर। कोरोना के बढ़ मामलों को लेकर लगाया गया दूसरा वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात दस बजे से शुरू हो गया। रात के दस बजते ही प्रशासन की तरफ से लगाई पाबंदियां लागू हो गई। शनिवार और रविवार को बाजार में केवल दवाई, दूध, फल व सब्जी की दुकानें खुलेंगी। इनके अलावा अन्य सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। यात्री व निजी वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से बंद होगी। जिला प्रशासन ने बकरीद व रक्षाबंधन को लेकर किसी प्रकार की छूट नहीं दी है। बकरीद का पर्व भी वीकेंड लॉकडाउन के बीच ही मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने 19 जुलाई को वीकेंड लॉकडाउन का आदेश जारी किया था। वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात दस बजे शुरू हुआ और अब यह सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। 31 जुलाई को दूसरा वीकेंड लॉकडाउन रात के दस बजते ही शुरू हो गया। रात से बिना किसी कारण के किसी निजी वाहन को चलने की अनुमति नहीं है। लेकिन जरूरी सेवाओं में जुड़े वाहन, मेडिकल इमरजेंसी में वाहनों को चलने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही अगर किसी ने ट्रेन व हवाई जहाज में यात्रा बुकिंग करवा रखी है उसको ही बाहर जाने और वाहन में यात्रा करने की अनुमति दी गई है। अब दो दिन तक कोई भी यात्री वाहन नहीं चलेगा। प्रशासन के आदेश अनुसार वीकेंड लॉकडाउन में तेल, एलपीजी की सप्लाई देने वाले वाहनों की आवाजाही में किसी प्रकार की रुकावट पैदा नहीं की जाएगी। सरकारी कर्मचारियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जरूरी सेवा में जुटे निजी व सरकारी विभागों के कर्मचारियों को अपने पास पहचान पत्र जरूर रखना होगा। बकरीद का पर्व भी वीकेंड लॉकडाउन के बीच ही मनाया जाएगा। प्रशासन ने पहले ही निर्देश जारी किए हैं कि बकरीद की नमाज भी घरों में अता की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार भी वीकेंड लॉकडाउन सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। शनिवार और रविवार को बाजार व यात्री वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। बकरीद व रक्षाबंधन को लेकर लोगों ने खरीदारी शुक्रवार को कर ली है। अब बाजार सोमवार को ही खुलेगा। रक्षाबंधन के दिन किसी तरह की पाबंदियां नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पीयूष सिंगला, डीसी उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed