{"_id":"5f2457608ebc3e63785ee9f6","slug":"lockdown-udhampur-news-jmu215570466","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड लॉकडाउन के बीच आज मनाई जाएगी बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड लॉकडाउन के बीच आज मनाई जाएगी बकरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कोरोना के बढ़ मामलों को लेकर लगाया गया दूसरा वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात दस बजे से शुरू हो गया। रात के दस बजते ही प्रशासन की तरफ से लगाई पाबंदियां लागू हो गई। शनिवार और रविवार को बाजार में केवल दवाई, दूध, फल व सब्जी की दुकानें खुलेंगी। इनके अलावा अन्य सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। यात्री व निजी वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से बंद होगी। जिला प्रशासन ने बकरीद व रक्षाबंधन को लेकर किसी प्रकार की छूट नहीं दी है। बकरीद का पर्व भी वीकेंड लॉकडाउन के बीच ही मनाया जाएगा।
जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने 19 जुलाई को वीकेंड लॉकडाउन का आदेश जारी किया था। वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात दस बजे शुरू हुआ और अब यह सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। 31 जुलाई को दूसरा वीकेंड लॉकडाउन रात के दस बजते ही शुरू हो गया। रात से बिना किसी कारण के किसी निजी वाहन को चलने की अनुमति नहीं है। लेकिन जरूरी सेवाओं में जुड़े वाहन, मेडिकल इमरजेंसी में वाहनों को चलने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही अगर किसी ने ट्रेन व हवाई जहाज में यात्रा बुकिंग करवा रखी है उसको ही बाहर जाने और वाहन में यात्रा करने की अनुमति दी गई है। अब दो दिन तक कोई भी यात्री वाहन नहीं चलेगा। प्रशासन के आदेश अनुसार वीकेंड लॉकडाउन में तेल, एलपीजी की सप्लाई देने वाले वाहनों की आवाजाही में किसी प्रकार की रुकावट पैदा नहीं की जाएगी। सरकारी कर्मचारियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जरूरी सेवा में जुटे निजी व सरकारी विभागों के कर्मचारियों को अपने पास पहचान पत्र जरूर रखना होगा। बकरीद का पर्व भी वीकेंड लॉकडाउन के बीच ही मनाया जाएगा। प्रशासन ने पहले ही निर्देश जारी किए हैं कि बकरीद की नमाज भी घरों में अता की जाएगी।
इस बार भी वीकेंड लॉकडाउन सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। शनिवार और रविवार को बाजार व यात्री वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। बकरीद व रक्षाबंधन को लेकर लोगों ने खरीदारी शुक्रवार को कर ली है। अब बाजार सोमवार को ही खुलेगा। रक्षाबंधन के दिन किसी तरह की पाबंदियां नहीं होंगी।
विज्ञापन
डॉ. पीयूष सिंगला, डीसी उधमपुर