{"_id":"5f0215f28ebc3ea17817311f","slug":"lockdown-udhampur-news-jmu213660977","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविकानगरी के बाजार गुलजार, सामाजिक दूरी नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविकानगरी के बाजार गुलजार, सामाजिक दूरी नजरअंदाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। यात्री वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं और इसी के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में भीड़ लगना शुरू हो गई है। बाजार पहुंचने वाले लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम को पूरी तरह से नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है।
जिले में यात्री वाहनों के चलने के साथ ही बाजार में लोगों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सुबह नौ बजे से ही सैंकड़ों की संख्या में लोगा बाजार पहुंच रहे हैं और दोपहर तक इनकी संख्या हजारों में पहुंच रही है। इसी के साथ अब शहर के विभिन्न हिस्सों में भीड़ लगना शुरू हो गई है। निजी वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ ही यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। सुबह से शाम तक बाजार में जाम की स्थिति बन रही है। इसके अलावा बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना भी बंद कर दिया।
विभिन्न स्थानों पर खरीदारी करने के लिए भीड़ लग रही है। इनको रोकने के लिए अब बाजार में कहीं पर भी प्रशासन के अधिकारी और सिविल डिफेंस के सदस्य लोगों को जागरूक करते नजर नहीं आ रहे हैं। रविवार को छुट्टी के चलने बाजार में लोगों की संख्या ज्यादा थी। जब लोग भीड़ लगाकर सामान खरीद रहे थे तो इनको पुलिस की तरफ से भी भीड़ लगाने से नहीं रोका जा रहा था। बाजार में रेहड़ी-फड़ी की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है और अब पूरा बाजार अतिक्रमण की चपेट में नजर आ रहा है।