{"_id":"5eee56848ebc3e430a0cabe5","slug":"lockdown-udhampur-news-jmu212576781","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविकानगरी में लोगों की आमद बढ़ने से कारोबारियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविकानगरी में लोगों की आमद बढ़ने से कारोबारियों के खिले चेहरे
विज्ञापन
उधमपुर। देविकानगरी के बाजार में दिन प्रतिदिन रौनक बढ़ती जा रही है और इससे उधमपुर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। अब ज्यादातर लोग निजी वाहन लेकर ही बाजार पहुंच रहे है। ग्रामीण इलाकों से लोग छोटे वाहनों को किराए पर लेकर बाजार पहुंच रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में तेजी आने पर लगने लगा है कि हालात में अब सुधार हो रहा है।
गौरतलब है कि मंगलवार से बाजार में अचानक रौनक छा गई है। हर लोग हजारों की संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। इस बार लोगों पर कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने का भी डर नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि पहले जब भी शहर में पॉजिटिव मामले बढ़ते तो बाजार में वीरानी छा जाती। अब पॉजिटिव मामले सामने आने बाद भी लोग बाजार पहुंच रहे हैं।
हालांकि कई स्थानों पर लोग सामाजिक दूरी को नजर अंदाज कर भीड़ लगा रहे हैं और इससे प्रशासन की चिंता बढ़ रही है। शनिवार को भी बाजार में सुबह नौ बजे के बाद रौनक छा गई थी। शहर व ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या लोग बाजार पहुंच चुके थे। ग्रामीण इलाकों से लोग छोटे वाहनों को किराए पर लेकर बाजार पहुंचे थे और जमकर खरीदारी भी कर रहे थे। गोल मार्केट इलाके में फोटोस्टेट की दुकानों में तो लोगों ने भीड़ लगा रखी थी। कोई भी सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहा था और न ही दुकानदार लोगों को भीड़ लगाने से मना कर रहे थे।
विज्ञापन
शहर के विभिन्न हिस्सों में भीड़ लगने पर प्रशासन की चिंता बढ़ने लगी है। शहर में लोगों की संख्या बढ़ने पर व्यापारी वर्ग राहत महसूस कर रहा है। व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान दो महीने में बहुत ज्यादा नुकसान उठाया है। लेकिन अब कुछ राहत मिल रही है। जिस दिन यात्री वाहन चलने लगेंगे तो बाजार की हालत में सुधार हो जाएगा।