{"_id":"5ede81c48ebc3e903a579516","slug":"lockdown-udhampur-news-jmu211721262","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 1.0: पहले दिन जिलावासियों को नहीं मिली अतिरिक्त छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक 1.0: पहले दिन जिलावासियों को नहीं मिली अतिरिक्त छूट
विज्ञापन
उधमपुर। देश को लॉकडाउन से बाहर निकालने के लिए लागू किए गए अनलॉक 1.0 के तहत जिलावासियों को सोमवार को पहले दिन किसी प्रकार की छूट नहीं मिली। लॉकडाउन 4.0 की तरह ही जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में दुकानें सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुली। शहरवासी शाम तक प्रशासन की तरफ से निकाली जाने वाली गाइड लाइन का इंतजार करते रहे।
केंद्र सरकार के बाद जम्मू-कश्मीर की सरकार ने भी अनलॉक 1.0 के तहत गाइड लाइन जारी कर दी है, लेकिन इसको लागू करने का काम जिले के जिला आयुक्त ने करना है। जिला आयुक्त जिले के हालात को देख कर ही इसको लेकर निर्णय लेंगे। अनलॉक 1.0 में जिला उधमपुर को ऑरेंज जोन रखा गया है और इसको लेकर जिले के लोग अतिरिक्त छूट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जिला आयुक्त ने रविवार को साफ कर दिया था कि जब तक प्रदेश सरकार की तरफ से गाइड लाइन नहीं मिल जाती है तब तक जिलें में लॉकडाउन 4.0 की तरह पाबंदियां जारी रहेंगी। सोमवार को रोज की तरह ही सुबह नौ बजे बाजार खुला और शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों से लोग अपने निजी वाहन लेकर बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
जिला प्रशासन के अधिकारी बाजार के माहौल पर नजर रखने के लिए निरीक्षण करने लगे। पुलिस ने शहर की सुरक्षा को कड़ा कर दिया और कहीं पर भी किसी प्रकार की भीड़ नहीं लगने दी। इसके बाद शाम पांच बजे तक बाजार गुलजार रहा। लेकिन शाम के पांच बजते ही दुकानों को बंद करने का सिलसिला शुरू हो गया और शाम सवा पांच बजे तक बाजार बंद होने पर वीरानी छा गई थी। इसके बाद बाजार में केवल सुरक्षाकर्मी ही नजर आ रहे थे।