फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Liquor shop in main market was targeted by thieves

मुख्य बाजार में शराब की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
Liquor shop in main market was targeted by thieves
उधमपुर। शहर के मुख्य बाजार में शराब की दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने एक बार फिर से मौजूदगी का एहसास करवाया है। चोर दुकान का शटर तोड़ कर हजारों की नकदी और शराब पर हाथ साफ कर गए हैं। सुबह दुकान के मालिक को इसका पता चला तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दुकान के सेल्समैन ने बताया कि स्टाक की पूरी जांच करने के बाद ही नुकसान की सही जानकारी दी जा सकती है। सुबह करीब आठ बजे लोगों ने मुख्य बाजार में स्थित शराब की दुकान का आधा शटर खुला हुआ देखा। उन्हें लगा कि शायद सेल्समैन जल्दी आकर काम कर रहे हैं। काफी इंतजार के बाद जब अंदर से कोई बाहर नहीं निकाला और न ही आवाज सुनाई दी तो लोगों ने इसके बारे में दुकान के मालिक को सूचित किया। मालिक ने तुरंत सेल्समैन को सूचित किया।
विज्ञापन

जब सेल्समैन ने शटर उठाकर अंदर देखा तो दुकान का गल्ला खुला हुआ और खाली मिला है। इसके साथ ही शराब की बोतलें भी गायब मिली हैं। उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। सेल्समैन ने बताया कि अंदर हजारों रुपये की नकदी मौजूद थी, जोकि गायब है और काफी सामान भी गायब है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने स्थिति का जायजा लिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना के बाद अन्य दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में चोरों ने कई दुकानों को निशाना गया है, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ माह बाद चोरों ने फिर से अपनी मौजूदगी का एहसास करवाया है। उनकी मांग है कि पुलिस इनका जल्द पता लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed