{"_id":"69ed27d4c7d15a0bed065d25","slug":"lg-visit-tomorrow-subhash-stadium-udhampur-news-c-202-1-udh1010-135222-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कल उधमपुर आएंगे एलजी, सुभाष स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कल उधमपुर आएंगे एलजी, सुभाष स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। 27 अप्रैल को सुभाष स्टेडियम में कार्यक्रम को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। छात्रों की भागीदारी से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
आदेश के अनुसार उपराज्यपाल सोमवार को सुभाष स्टेडियम का दौरा करेंगे। इसलिए जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी उच्च माध्यमिक विद्यालयों की कार्यक्रम में भागीदारी जरूरी है। प्रत्येक चयनित स्कूल से कम से कम 500 छात्रों को कार्यक्रम स्थल पर भेजना होगा। केवल कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्र ही सुबह 8 बजे तक स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके साथ ही स्कूल प्रशासन को छात्रों की विस्तृत सूची, अभिभावकों के संपर्क नंबर, एस्कार्ट टीचर का नाम, बस नंबर तथा ड्राइवर का विवरण निर्धारित प्रारूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना होगा।
बच्चों की सुरक्षा करेगा स्कूल प्रशासन
प्रशासन ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सभी स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों की सुरक्षा, अनुशासन और उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सुरक्षित वापसी की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रशासन की होगी। इसके अलावा संबंधित स्कूलों के स्टाफ को कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण में सहयोग देने और छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।