फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   LG attended the court of mother Vaishno

एलजी ने मां वैष्णो के दरबार में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
LG attended the court of mother Vaishno
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार शाम को मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई है। इस दौरान पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

उपराज्यपाल दोपहर बाद साढ़े तीन बजे सड़क मार्ग से धर्मनगरी पहुंचे, जहां उनका श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद वह बैटरी कार से मां के दरबार में पहुंचे। कुछ देर भवन पर विश्राम करने के उपरांत शाम पांच बजे मां की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति की कामना की। इसके बाद यात्रियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा भवन परिसर में बनाए जाने वाले बहुमंजिला दुर्गा भवन की साइट का भी जायजा लिया। शाम छह बजे के बाद कटड़ा से जम्मू के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर डीसी रियासी अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed