{"_id":"680e807818cc1d3d1608b6ba","slug":"leopard-attack-on-minor-girl-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122712-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बाबा कुलटैड़ गांव में तेंदुए ने आठ साल की बच्ची को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बाबा कुलटैड़ गांव में तेंदुए ने आठ साल की बच्ची को किया घायल
विज्ञापन
तेंदुए के हमले का शिकार हुई बच्ची आशिया।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचैरी तहसील के बाला कुलटैड़ के मकोट सेरी गांव में शनिवार रात नौ बजे के करीब तेंदुए ने हमला कर आठ साल की एक बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची अपने घर के आंगन में बैठ कर खाना खा रही थी, तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
परिजन के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया। हमले में बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। जीएमसी उधमपुर में उसका उपचार जारी है। बच्ची की पहचान आशिया बेगम पुत्री सैफ अली के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने मांग कि पंचैरी, मौंगरी, चिनैनी और रामनगर में जगंली जानवरों के हमले काफी बढ़ गए हैं। आए दिन मवेशी इनका शिकार हो रहे हैं। लोगों पर भी यह जानवर हमला करने से बाज नहीं आ रहे। अब तक कई लोग इन हमलों में जख्मी हुए हैं और कई अपनी जान भी गवां चुके हैं। इसलिए प्रशासन से मांग है कि इन जंगली जानवरों को इंसानी बस्तियों से दूर रखने का जरूरी प्रबंध किया जाए।
2023 में लद्दा गांव में चार साल की बच्ची को बनाया था शिकार
साल 2023 में चिनैनी के लद्दा गांव में 3 सिंतबर को तेंदुए ने चार साल की एक बच्ची को शिकार बनाया था। इसके सात दिन बाद तेंदुआ दोबारा एक घर के बाहर से दो साल की बच्ची को उठा ले गया था। हालांकि ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़ जंगल में भाग गया था। इसी तरह पंचैरी में भी तेंदुए समेत जंगली भालुओं के हमलों से भी लोग दहशत में हैं। खासकर गर्मी बढ़ने और बर्फबारी के समय यह घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं।