{"_id":"67ba81f5d2e04434d697204c07bf124d","slug":"laurels-for-the-country-to-become-an-ias-officer-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस आफिसर बन देश का नाम रोशन करना चाहते टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस आफिसर बन देश का नाम रोशन करना चाहते टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़/डोडा
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम हाई स्कूल किश्तवाड़ की छात्रा अरजामंद जहां ने 10वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान पर आकर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
छात्रा के पिता मसूद अहमद बिछु ने बताया कि उन्हें जैसे ही अपनी बच्ची के प्रथम आने की सूचना मिली तो खुश का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि हमें यह पता था कि वह मेहनत करती है, परंतु उसकी सफलता से मुझे गर्व है। मां सलीमा अख्तर ने कहा कि वह बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
मेरी बच्ची ने बहुत मेहनत की थी, हम तो मात्र सुपरविजन करते थे। स्कूल के बारे में बताया कि यहां इस स्कूल का अच्छा स्टैंडर्ड है। सभी शिक्षक भी बहुत मेहनत करते हैं। अर्जानंद जेहान का कहना है कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उसने 500 अंकों में 480 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
प्रथम स्थान पर आने पर उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मैंने टॉॅप किया है। हमारी मेहनत का फल मिला है। इसके पीछे माता-पिता और मेरे शिक्षकों का साथ है।
दसवीं की परीक्षा में जिले ने पांच स्थान हासिल किए हैं। इनमें से तीन किश्तवाड़ नगर में एसडीएम स्कूल ने हासिल किए हैं। एक स्थान फुरकान एकेडमी और एक स्थान गों. हाई स्कूल अठोली ने पाया है। पोजीशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों के घरों में देर रात तक बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। परिवार के लोग खुशियां मना रहे हैं।
आर्यन की मेहनत लाई रंग
डोडा (ब्यूरो)। दसवीं की परीक्षा में डोडा जिले ने भी परचम लहराया है। आर्यन अजय सेन ने परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। वह अल्फा इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड रिसर्च का छात्र है। डाक बंगले के पास रहने वाले आर्यन इस सफलता से बेहद खुश हैं।
उन्होंने मेरी इस कामयाबी के पीछे पिता अजय सेन और मां, जो कि दोनों अध्यापक हैं, का मार्गदर्शन है। उन्होंने कहा कि वह आईएएस बनना चाहते हैं और देश की सेवा करना उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद रैना समेत सभी शिक्षकों ने भरपूर मार्गदर्शन दिया, जिसका नतीजा सबके सामने है। उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट में रुचि रखते हैं।