{"_id":"6786bcd7384527c1d50b3c1a","slug":"land-sliding-fear-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-119267-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ट्रैक्टर मार्ग निकलने से 15 घरों के लोग सहमे, भूस्खलन का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ट्रैक्टर मार्ग निकलने से 15 घरों के लोग सहमे, भूस्खलन का बढ़ा खतरा
Wed, 15 Jan 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ को काटकर निकाली जा रही सड़क। संवाद
- फोटो : ramnagar
रामनगर। चिगला कटवालत वार्ड 2 में ट्रैक्टर मार्ग निकलने से लोगों के घरों को भूस्खलन का खतरा हो चुका है।
इसके चलते मार्ग के नीचे रह रहे 15 घरों पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय गांववासी यशपाल, काकाराम, कृष्ण दास, ठाकुर दास, मोहनलाल भगत राम और राम प्रकाश ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ट्रैक्टर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। मगर इस मार्ग के निकलने से नीचे रह रहे लोगों को भूस्खलन का खतरा है। इसके चलते मार्ग के नीचे पहाड़ी पर बसे 15 घरों को खतरा पैदा हो गया है।
गांव वासियों ने बताया कि जब पीएमजीएसबाई के तहत मार्ग का निर्माण कार्य हुआ था, तब भी कई घरों को नुकसान पहुंचा था और मार्ग निकलते समय पत्थर घरों की तरफ गिरते हैं।
इसके चलते कोई बड़ा हादसा सामने आ सकता है। गांववासियों ने जिला प्रशासन से इस ट्रैक्टर मार्ग के निर्माण कार्य को बंद करवाने की मांग की है।
चार दिन पहले मैं कटवालत गांव में गया था और वहां पर खुद काम को बंद करवाया। अगर इसके बावजूद ठेकेदार काम बंद नहीं करता है तो जिम्मेदारी उसकी होगी।
-सतपाल, अधिकारी
ग्रामीण विकास विभाग